इनपुट टैक्स क्रेडिट-(ITC)
- अधिकतर कर विवाद आई0टी0सी0 जनित होने के कारण इसे न्यूनतम करने हेतु माडल
जी0एस0टी0 लॉ में स्पष्ट प्राविधान किए गए है तथा प्रक्रिया निर्मित की गई है।
- करदाता द्वारा अपने इनपुट पर दिए गए कर का क्रेडिट लाभ कर भुगतान में स्वकर निर्धारण द्वारा स्वतः ही लेना अनुमन्य होगा तथा केवल नकारात्मक सूची की सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी वस्तु/सेवा की I.T.C. का लाभ कर भुगतान हेतु लिया जा सकेगा।
- इनपुट पर भुगतान किए गए कर की I.T.C. तभी मिलेगी जब वह इनपुट व्यापार की वस्तुओं हेतु हो अथवा करयोग्य आपूर्ति हेतु हो।
- कैपिटल गुड्स पर पूर्ण I.T.C. का लाभ केन्द्र सरकार के वर्तमान प्राविधानों के अनुसार दिया जाएगा।
- अप्रयुक्त I.T.C. अगे्रनीत की जा सकती है।
- समूह की कम्पनियों में भी I.T.C. वितरण हेतु व्यवस्था निर्धारित की गई है।